रिफंड नीति
सदस्यता और कॉन्टैक्ट पैक पर रिफंड कब मिलेगा और कब नहीं — बिना घुमाए।
1क्या ख़रीदा जाता है
प्लेटफ़ॉर्म पर आप सदस्यता (प्लान) या कॉन्टैक्ट अनलॉक पैक ख़रीदते हैं। ये डिजिटल सेवाएँ हैं और भुगतान होते ही तुरंत चालू हो जाती हैं।
2तकनीकी गड़बड़ी पर पूरा रिफंड
यदि पैसा कट गया पर प्लान या क्रेडिट आपके अकाउंट में नहीं आया, तो पूरा पैसा वापस किया जाएगा। ऐसी शिकायत 7 दिन के भीतर बताएँ — जाँच के बाद 5-7 कार्यदिवस में रिफंड आ जाता है।
3दोहरा भुगतान
एक ही चीज़ के लिए ग़लती से दो बार भुगतान हो जाए, तो अतिरिक्त राशि पूरी लौटा दी जाती है।
4रिफंड कब नहीं मिलेगा
यदि सदस्यता चालू हो चुकी है और आपने कॉन्टैक्ट अनलॉक करना शुरू कर दिया है, तो उस अवधि का रिफंड नहीं मिलेगा।
“मुझे काम/कामगार नहीं मिला” इस आधार पर रिफंड नहीं दिया जाता — हम संपर्क और पहुँच देते हैं, सौदे की गारंटी नहीं।
नियम तोड़ने पर बंद किए गए अकाउंट का कोई रिफंड नहीं होता।
5रिफंड कैसे माँगें
अपने भुगतान की तारीख़ और ट्रांज़ैक्शन नंबर के साथ सहायता केंद्र पर अनुरोध भेजें, या support@lebarchauraha.com पर लिखें। रिफंड उसी माध्यम में लौटता है जिससे भुगतान हुआ था।
Lebar Chauraha · Lebar Chauraha Enterprises, A-38 Naturvilla Colony, Trivenipuram, Jhunsi, Prayagraj, उत्तर प्रदेश 211019
