सरकारी योजनाएं

कामगार और किसान के लिए सरकारी मदद

ये योजनाएं भारत सरकार की हैं। हम केवल जानकारी दे रहे हैं — आवेदन आधिकारिक पोर्टल या नज़दीकी CSC केंद्र पर मुफ़्त होता है।

सावधान: किसी भी सरकारी योजना में पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं लगता। अगर कोई पैसा माँगे तो न दें — Lebar Chauraha भी इनमें से किसी योजना का एजेंट नहीं है।

ई-श्रम कार्ड (e-Shram)

किसके लिए
असंगठित क्षेत्र का हर कामगार — मिस्त्री, पेंटर, हेल्पर, ड्राइवर, कृषि श्रमिक
क्या मिलता है
देशभर में मान्य पहचान (UAN नंबर), और सरकारी योजनाओं में सीधी पात्रता। ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा शामिल।
कैसे लें
आधार और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर लेकर eshram.gov.in पर या नज़दीकी CSC केंद्र पर मुफ़्त पंजीकरण।
आधिकारिक पोर्टल

PM-KISAN सम्मान निधि

किसके लिए
ज़मीन वाले किसान परिवार
क्या मिलता है
हर साल ₹6,000 — तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में।
कैसे लें
pmkisan.gov.in पर आधार, बैंक खाता और ज़मीन के कागज़ों के साथ पंजीकरण। e-KYC ज़रूरी है।
आधिकारिक पोर्टल

आयुष्मान भारत (PM-JAY)

किसके लिए
पात्र परिवार — कामगार, किसान, दोनों
क्या मिलता है
प्रति परिवार हर साल ₹5 लाख तक का मुफ़्त इलाज, सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में।
कैसे लें
अपनी पात्रता pmjay.gov.in पर जाँचें, फिर आयुष्मान कार्ड बनवाएँ।
आधिकारिक पोर्टल

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन

किसके लिए
18-40 वर्ष के असंगठित कामगार, मासिक आय ₹15,000 तक
क्या मिलता है
60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने ₹3,000 पेंशन। जितना आप जमा करेंगे, उतना ही सरकार जमा करेगी।
कैसे लें
maandhan.in पर या CSC केंद्र पर आधार व बचत खाते के साथ पंजीकरण।
आधिकारिक पोर्टल

PM विश्वकर्मा योजना

किसके लिए
पारंपरिक कारीगर — बढ़ई, लोहार, राजमिस्त्री, दर्जी, मूर्तिकार आदि
क्या मिलता है
मुफ़्त कौशल प्रशिक्षण + ₹15,000 औज़ार सहायता + बिना गारंटी ₹3 लाख तक का सस्ता ऋण।
कैसे लें
pmvishwakarma.gov.in पर या CSC केंद्र से आवेदन करें।
आधिकारिक पोर्टल

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)

किसके लिए
किसान, पशुपालक और मछली पालक
क्या मिलता है
खेती के खर्च के लिए कम ब्याज पर ऋण, समय पर चुकाने पर ब्याज में छूट।
कैसे लें
अपने बैंक शाखा या pmkisan.gov.in के KCC फॉर्म से आवेदन करें।
आधिकारिक पोर्टल
कोई सवाल है?

Lebar Chauraha · Lebar Chauraha Enterprises, A-38 Naturvilla Colony, Trivenipuram, Jhunsi, Prayagraj, उत्तर प्रदेश 211019