नियम व शर्तें
इस वेबसाइट और ऐप का उपयोग करने से पहले कृपया ये शर्तें ध्यान से पढ़ें। उपयोग करने का अर्थ है कि आप इनसे सहमत हैं।
1सेवा क्या है
Lebar Chauraha एक डिस्कवरी प्लेटफ़ॉर्म है। हम वेरिफाइड कामगार, व्यवसाय, किसान और खरीदार को एक-दूसरे को खोजने और सीधे संपर्क करने की सुविधा देते हैं।
हम लेबर ठेकेदार, भर्ती एजेंसी या रोज़गार दाता नहीं हैं। हम किसी को नियुक्त नहीं करते, किसी की मज़दूरी तय नहीं करते और किसी काम की गारंटी नहीं देते।
2आपका अकाउंट
अकाउंट बनाने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। आपके द्वारा दी गई जानकारी सही और आपकी अपनी होनी चाहिए।
अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सुरक्षा आपकी ज़िम्मेदारी है। आपके अकाउंट से हुई हर गतिविधि आपकी मानी जाएगी।
3सौदा आपके और सामने वाले के बीच है
मज़दूरी, काम के घंटे, फसल का दाम, भुगतान और शर्तें — ये सब आप और दूसरा पक्ष आपस में तय करते हैं। Lebar Chauraha उस सौदे का पक्ष नहीं है।
किसी विवाद, अधूरे काम, भुगतान न होने या माल की गुणवत्ता के लिए प्लेटफ़ॉर्म ज़िम्मेदार नहीं होगा। हम शिकायत पर संबंधित प्रोफाइल की जाँच ज़रूर करते हैं।
4भुगतान और सदस्यता
प्लेटफ़ॉर्म पर लिया जाने वाला शुल्क केवल सदस्यता और कॉन्टैक्ट अनलॉक का है। किसी काम, मज़दूरी या फसल के सौदे पर कोई कमीशन नहीं लिया जाता।
सभी भुगतान Razorpay के माध्यम से सुरक्षित रूप से होते हैं। शुल्क में बदलाव की सूचना पहले दी जाएगी।
5क्या करना मना है
झूठी जानकारी, किसी और की तस्वीर या दस्तावेज़, फ़र्ज़ी नौकरी, अग्रिम पैसे की माँग, जातिगत/धार्मिक भेदभाव, या किसी भी तरह का उत्पीड़न सख़्त मना है।
ऐसी शिकायत मिलने पर अकाउंट बिना चेतावनी बंद किया जा सकता है और ज़रूरत पड़ने पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।
6अकाउंट बंद करना
आप कभी भी अपना अकाउंट बंद करने का अनुरोध कर सकते हैं। नियमों के उल्लंघन पर हम भी अकाउंट रोक या बंद कर सकते हैं।
7क़ानून और अधिकार क्षेत्र
इन शर्तों पर भारतीय क़ानून लागू होंगे और किसी भी विवाद का अधिकार क्षेत्र प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की अदालतों का होगा।
Lebar Chauraha · Lebar Chauraha Enterprises, A-38 Naturvilla Colony, Trivenipuram, Jhunsi, Prayagraj, उत्तर प्रदेश 211019
